दिल्‍ली: महिला सिपाही से मोबाइल व पर्स छीना

Delhi: Miscreants robbed Woman police
दिल्ली। बदमाश अगर पुलिस वालों को टारगेट बनाने लगे तो जनता को कौन बचाए। यही हाल कुछ दिल्ली का लग रहा है। गगन सिनेमा के पास दिनदहाड़े बाइकर्स ने एक महिला कांस्टेबल नीतू राणा (22) का पर्स और मोबाइल छीन लिया। इतना ही नहीं नीतू ने जब बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने सरेराह उसे बुरी तरह पीट दिया। घटना के वक्त नीतू रिक्शा से हर्ष विहार से जीटीबी एंक्लेव थाने जा रही थी। पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़ित नीतू राणा जीटीबी एंक्लेव थाने में तैनात है। नीतू को थाना परिसर में ही फ्लैट मिला हुआ है, वह परिवार के साथ वहां रहती है। सोमवार सुबह नीतू किसी काम से हर्ष विहार इलाके में गई थी। वहां से वह रिक्शा में बैठकर वापस थाने लौट रही थी। गगन सिनेमा के पास ट्रैफिक सिग्नल पर पीछे बाइक से आए दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर नीतू से उसका मोबाइल और पर्स छीन लिया।

नीतू ने बिना घबराए बदमाशों से लोहा लेने के प्रयास किया। इस पर पीछे बैठे बदमाश ने नीतू पर हाथ से हमला कर दिया। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। नीतू की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पीड़ित से पूछताछ कर बदमाशों की तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+