मेरठ में बम धमाकों के लिए अबकी 3 करोड़ का ऑफर

मामला असल में यह है कि कांवड यात्रा के मौके पर एक के बाद एक अलग-अलग लोगों को बम रखने का ऑफर देने के लिये आये फोन ने मेरठ मंडल सहित पूरे प्रदेश में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। आदिल के परिवार वालों ने पुलिस से बात कर इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उल्लेखनीय है कि मेरठ निवासी आदिल पुत्र इकबाल हुसैन के मोबाइल पर रविवार सुबह मेरठ स्थित घंटाघर पर ब्लास्ट के बदले एक करोड़ की पेशकश की गई। इस मामले का पता चलने के बाद पुलिस में हड़कंप मचा है। सोमवार को खुफिया विभाग की स्पेशल टीम आदिल के घर पहुंची व उससे घंटों पूछताछ की।
किस नम्बर से आया फोन और क्या-क्या हुईं बातें?
मेरठ के आदिल ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया उसके मोबाइल पर एक कॉल सोमवार के सुबह करीब 11: 50 बजे मोबाइल नंबर 7895310245 से आई। फोन करने वाले ने कहा कि तुम मुस्लिम भाई हो, फिर भी हमारा सहयोग नहीं करोगे? आदिल ने फोन करने वाले से नाम पूछा तो उसने स्वयं को मेरठ का बता तुरंत फोन काट दिया। उसके बाद से आदिल के परिवार के लोग दहशत में है।
पहले भी आये हैं ऐसे फोन कॉल्स
सबसे पहले मेरठ के कोतवाली क्षेत्र निवासी मीट व्यापारी हाशिम इलाही के फोन पर 13-14 जुलाई की रात तीन बजकर 33 मिनट पर अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई। कॉल करने वाले ने हाशिम से कहा कि मेरठ में हम दो बम विस्फोट कराना चाहते हैं। अगर तुम मदद करो तो हम तुम्हें एक करोड़ रुपये देंगे। कॉल करने वाले ने यह भी कहा कि पहले हम तुम्हारे एकाउंट में एक करोड़ रुपया ट्रांसफर करेंगे तब तुम हमारा काम करना।
अभी पुलिस इस घटना का खुलासा कर भी नहीं सकी थी कि 16 जुलाई को बागपत जिले के सूप गांव निवासी विकास को दोपहर में बागपत में बम विस्फोट कराने के बदले एक करोड़ रुपये की पेशकश की गई। यहां भी फोन करने वाले द्वारा पहली घटना की तरह पैसा सीधे विकास के बैंक एकाउंट में जमा कराने के लिए उसका बैंक एकाउंट नम्बर मांगा गया।
पुलिस और खुफिया विभाग की टीमें इन दोनों घटनाओं के खुलासे के लिए जुटी थीं कि 17 जुलाई को मेरठ के थाना इंचौली के लावड़ निवासी आदिल के मोबाइल पर उसी तरह एक फोन आया। इस बार फोन करने वाले ने मेरठ शहर के ऐतिहासिक घंटाघर में विस्फोट की पेशकश करते हुए बदले में 3 करोड़ देने की बात कही। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि ये सब किसी शरारती तत्व का काम है मगर इसके बावजूद भी इस पूरे मामले को हल्के में नहीं लिया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि टीमे गठित कर दी गई है और जल्द ही मामले पर से पर्दा उठाया जा सकेगा।
;











Click it and Unblock the Notifications