मुंबई: जेडे मर्डर केस में सीबीआई जांच की याचिका खारिज

मुम्बई प्रेस क्लब के अध्यक्ष गुरबीर सिंह ने बताया कि हमें ऐसी ही आशंका थी। हम अब सर्वोच्च न्यायालय में इसे चुनौती देंगे। सिंह इस मामले में एक पक्षकार हैं। याचिकाकर्ताओं ने अपनी याचिका में कहा था कि मामले की जांच कर रही मुम्बई पुलिस डे की मौत के मामले में संदेह से परे नहीं है, लिहाजा जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंप दी जानी चाहिए।
पुलिस ने पिछले महीने देश के विभिन्न हिस्सों से आठ लोगों को हिरासत में लेकर मामले को सुलझा लेने का दावा किया था। पुलिस के अनुसार, डे की हत्या फरार माफिया डॉन राजेंद्र निखालजे उर्फ छोटा राजन ने करवाई थी। मालूम हो कि मालूम हो कि बीते 11 जून को वरिष्ठ पत्रकार जेडे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
यह घटना मुंबई के पवई इलाके में हुई थी जहां जेडे का घर था। पूर्व में ऐसा बताया जा रहा था कि हमला करने वाले बदमाशों की संख्या चार थी। आपको बताते चलें कि जेडे मिड डे न्यूजपेपर से क्राइम रिपोर्टर के तौर पर जुड़े हुए थे। वे मुंबई में काफी समय से अंडरवर्ल्ड से जुड़ी हुई खबरें देखते थे। उन्होंने अंडरवर्ल्ड की बहुत सी बड़ी खबरें ब्रेक की थी।
पूरे मामले में खास बात यह थी कि कई बार खुलासे किए गये। कभी हत्यारे हाथ लगे तो अपराध को अंजाम देने वाला हथियार हाथ नहीं लगा और कभी हथियार मिला तो उसे चलाने चाले का पता नहीं चल सका। खैर इन बेहद खीचा तानी के बाद मुंबई पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications