माया दें जबाब, शंशाक शेखर को कैसे बना दिया सचिव: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने माया सरकार को जबाब तलब किया है कि उन्होंने किस नियम के तहत शशांक शेखर को कैबिनेट सचिव बनाया। उस वक्त उत्तर प्रदेश सरकार को कड़ा झटका लग गया जब एक याचिका की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सरकार द्वारा नियुक्त कैबिनेट सचिव शशांक शेखर की नियुक्ति पर ही सवाल उठा दिया।
सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से सवाल पूछा है कि शशांक शंखर न तो आईएस हैं और न ही पीसीएस तो उन्हें किस नियम-कानून के तहत सूबे का कैबिनेट सचिव बनाया गया है। कोर्ट ने इस संबंध में यूपी की माया सरकार को एक सप्ताह का वक्त देते हुए कहा कि इस सम्बंध में एक सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल किया जाए। सुनवाई अगले सप्ताह तक लिए टाल दी गई है।
मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा माया सरकार से पूछा गया यह सनसनीखेज सवाल विपक्षि दलों के लिये एक नया मुद्दा दे दिया है। ऐसे में यह भी हो सकता है कि माया सरकार की नियुक्तियों पर कई सवाल खड़े कर दिये जायें। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पूर्व ही उत्तर प्रदेश में बढ़ रही बलात्कार, हत्या और फिर किसान मामलों को लेकर विपक्षि दलों की सवाल का जबाब देकर माया सरकार ने दम ही लिया था कि एक ऐसा सवाल खड़ा हो गया जिसका जबाब तो माया सरकार को देना ही होगा।
;











Click it and Unblock the Notifications