हरियाणा में सेक्‍स रैकेट- कंडोम, गर्भनिरोधक गोलियां बरामद

Sex Racket
जींद। यहां एक होटल में पुलिस द्वारा अचानक मारे गये छापे में नौ जोड़ों को बंद कमरों में रंग रलियां मनाते पकड़े गये है। छापामार कार्रवाई एसपी स्पेशल स्टाफ तथा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शुक्रवार दोपहर को की गई। पुलिस ने इस सेक्‍स रैकेट का भांडाफोड़ अपने मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर किया।

पुलिस को पता चला की रैक्सन होटल में कुछ लोग है जो आपत्तिजनक अवस्था में रह रहे हैं। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो उसने नौ लड़के तथा नौ लड़कियों को अलग-अलग कमरों में से पकड़ा। पकड़े गए लड़के लड़कियों में अधिकतर छात्र-छात्राएं हैं। पुलिस ने होटल के कमरों से बीयर की बोतलें, कंडोम, गर्भ निरोधक दवाएं व अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। होटल संचालक सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। होटल के रिकार्ड को कब्जे में ले मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

अनैतिक धंधे के लिए कमरे किराये पर देता था होटल मालिक

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि होटल मालिक अनैतिक धंधे के लिए कमरे किराये पर देता था। जिसकी एवज में मोटी रकम वसूल की जाती थी। पकड़े गए युवकों की पहचान गांव डाहौला निवासी संदीप, कृष्णा कालोनी नरवाना निवासी विक्रम, गांव मिर्चपुर निवासी प्रदीप, नरेश, गांव संगतपूरा निवासी राजेश, पटियाला चौक निवासी संजय, ओम नगर निवासी दीपक, रामबीर कालोनी निवासी जसमेर, गांव पिंडारा निवासी देवेंद्र के रूप में बताई। जबकि लड़कियां लड़कों के क्षेत्र से ही संबंधित हैं।

एक युगल रिश्ते में देवर-भाभी भी पाए गए। पकड़े गए लड़के लड़कियों में अधिकांश कालेज में पढऩे वाले छात्र छात्राएं हैं। पुलिस ने सभी लड़के लड़कियों तथा होटल मालिक कानूनगो मोहल्ला निवासी नितिन को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस उपाधीक्षक ओमसिंह बलहारा ने बताया कि होटल से नौ लड़के तथा नौ लड़कियां आपत्तिजनक हालात में काबू किए हैं। होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए लड़के लड़कियों के अभिभावकों को सूचना दे दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+