मुंबई धमाकों के बाद देश भर में रेड अलर्ट
मुंबई में पुलिस ने सभी छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, वीटी, वाशी, ठाणे, करजत, दादर और कल्याण समेत सभी मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। जगह-जगह तलाशी अभियान चल रहे हैं। सड़कों पर पुलिस की गाडि़यां पेट्रोलिंग कर रही हैं। खुफिया एजेंसियों के साथ समन्वय बनाते हुए पुलिस ने धमाकों के पीछे लोगों तक पहुंचने के प्रयास शुरू कर दिये हैं।
दिल्ली पुलिस ने धमाकों के तुरंत बाद राजधानी में पेट्रोलिंग तेज कर दी। जगह-जगह तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। वहीं पटना के डीजीपी नीलमणि ने बताया कि यहां सभी सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया है। संवेदनशील इलाकों में खास ऐतियात बरती जा रही है।
कोलकाता में मेट्रो स्टेशनों, हावड़ा जंकशन, होटल, एयरपोर्ट, शॉपिंग मॉल, आदि कई स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं। पुलिस ने सभी मकान-मालिकों से गुजारिश की है कि वो बिना वैरीफिकेशन के किसी को घर पर नहीं रखें। वे आतंकवादी हो सकते हैं।
इसके अलावा तमिलनाडु, असम, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत सभी राज्यों में रेड अलर्ट घेषित कर दिया गया है।













Click it and Unblock the Notifications