मनमोहन के टीम के दो खिलाडि़यों ने की बगावत, नहीं आए शपथ लेने

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कैबिनेट में फेरबदल कर स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री के बतौर रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय देख रहे श्रीकांत जेना को सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी थी। जेना इससे नाराज हो गए। वे 1996 में कैबिनेट मंत्री थे। 2009 में काफी नानुकुर के बाद उन्होंने स्वतंत्र प्रभार का राज्यमंत्री बनना मंजूर किया था।
उम्मीद थी कि फेरबदल में उनकी तरक्की होगी और वे कैबिनेट मंत्री बनेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो उनकी नाराजगी बाहर आ गई। उन्होंने कहा कि वे पीएम से बात करेंगे और जब तक उनकी बात नहीं सुनी गई तब तक शपथ नहीं लेंगे। हुआ भी यही। जेना शपथ लेने नहीं पहुंचे। जेना की ही तरह स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री के बतौर गुरुदास कामत को पेयजल विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कामत भी इससे नाराज हैं। कामत आईटी और कम्युनिकेशन मंत्रालय के राज्यमंत्री थे। उन्हें पेयजल विभाग का राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है। लेकिन कामत इससे नाराज हैं। वे विभाग बदलने और कैबिनेट मंत्री न बनाए जाने से नाराज हैं। 57 वर्षीय कामत पांचवीं बार मुंबई से सांसद चुनकर आए हैं और महाराष्ट्र में पार्टी के बड़े नेताओं में से एक हैं।












Click it and Unblock the Notifications