गुड़गांव में 10 वर्षीय लड़के से अप्राकृतिक दुराचार

एनजीओ सन फाउंडेशन द्वारा भोंडसी में अनाथ बच्चों के लिए एंजल्स ऑफ सन के नाम से स्कूल चलाया जा रहा है। स्कूल में 5-10 वर्ष तक के करीब 44 बच्चे पढ़ते हैं। भोंडसी निवासी 18 वर्षीय मनोज राघव स्कूल में सुरक्षा गार्ड के रूप में नौकरी करता है।
स्कूल के ही एक 10 वर्षीय लड़के से मनोज पिछले दो माह से कुकर्म कर रहा था। वह धमकी देता था कि अगर उसने इस बात की जानकारी किसी को दी, तो उसे जान से मार दिया जाएगा। मनोज की जबरदस्ती से परेशान होकर बच्चे ने स्कूल के अन्य कर्मियों को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद मामला भोंडसी थाने में पहुंचा।












Click it and Unblock the Notifications