कालका मेल हादसा: अब शवों की हेराफेरी

Death toll in Kalka Mail accident become a controversial issue
फतेहपुर। कालका के काल में कितने लोग समा गये अब यह भी एक विवादास्‍पद मुद्दा बन गया है। इस विवाद में प्रशासन और बचाव कार्य में जुटी सेना आमने सामने है। सेना के जवानों का कह‍ना है कि उन्‍होंने अबतक मलबे से 80 शवों को बाहर निकाला है जबकि रेल प्रशासन इस बात पर अलग अलग बातें अलाप रही है। रेल प्रशासन का कहना है कि इस हादसे में 65 लोगों की मौत हुई है। वहीं दूसरी तरफ रेलवे कमिश्‍नर इलाहाबाद का कहना है कि अबतक 66 शवों को बाहर निकाल लिया गया है।

जबकि इस मामले में एस2 कोच में तीन शव और हैं। इनको मिलाकर 69 लोगों की मौत हुई है। चौका देने वाली बात यह है कि कागजों में सिर्फ 11 लोगों की सूची है जिनकी मौत हो चुकी है और 20 लोगों की ऐसी सूची है जो घायल हैं और उनकी पहचान हो चुकी है। अब सवाल यह उठता है कि अबतक सिर्फ 11 शवों की ही शिनाख्‍त हो सकी है। वाह रे रेल प्रशासन! अपनी उदासीनता पर पर्दा डालने के लिये शवों की हेराफेरी! तो आईए हम सरकारी कागजों में दर्ज महज उन 20 लोगों के नाम बता दें जो या तो भगवान को प्‍यारे हो चुके हैं या फिर अस्‍पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

सरकारी दस्‍तावेजों में मृतकों की सूची

1. राजवीर सिंह (56) पुत्र मीरसिंह निवासी मुबारकपुर दिल्ली
2. चंदन (65) पुत्र मोहन निवासी गुड़गांव
3. रतिका पुत्री विनोद गिलवर्ट निवासी मैमनपुर खिद्दतपुर पश्चिम बंगाल
4. उत्पल मंडल (28) पुत्र अरविंद मंडल निवासी भलखंडी मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल
5. पल्लो देवी कानपुर
6. अनुज कुमार, रेलवे टेक्नीशियन कानपुर में तैनात, इलाहाबाद का निवासी
7. एमएस कर्माकर (डीजीएम गेल), औरैया
8. आर्गन, कानपुर
9. शहजाद (12) भोगल नई दिल्ली
10. शकीना (35) भोगल नई दिल्ली
11. सुनील कुमार (19) इलाहाबाद

सरकारी दस्‍तावेजों में घायलों की सूची

1.
हरिकिशन (35) पुत्र राधे श्याम
2. सुदामा दास (71) पश्चिम बंगाल
3. नीलू (28) पुत्र राज बहादुर, बांदा
4. भूपेंद्र सिंह (31) पुत्र वीरेंद्र सिंह, भिंड
5. राजकुमार (41) पुत्र ओमप्रकाश , नजफगढ़, दिल्ली
6. मुंद्रा डे (28) पत्‍‌नी अखिल डे, अरामगढ़, हुबली
7. पूजा डे ( 25) पत्‍‌नी मनोज डे, अरामगढ़, हुबली
8. अरामगढ़, हुबली
9. विनोद चावला, मुखर्जी नगर
10. केएल चावला (48), दिल्ली
11. दीपाली प्रधान (30) पुत्री बलाई प्रधान
12. मानस डे (29) अरामगढ़, हुबली
13. बादल गोगाई (30) कलकत्ता
14. सुनील कुमार साव पुत्र सरजू साव, जेके नगर, असनसोल,
15.
देवाशीष साव (21) पुत्र आनंद सिवाल दास, ललिता पुरम, वीर भूमि, पश्चिम बंगाल
16. अभिजीत दास (24 ) पुत्र गायरनाथ दास विक्टा
17. मीना हल्दर (26) पत्‍‌नी महेंद्र हलदर, हरी नगर, नई दिल्ली
18. पीके डे (50), उत्तम नगर दिल्ली
19. मुनेंद्र डे (20), दिल्ली
20. पूजा डे (18), दिल्ली

मालूम हो कि उत्‍तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में कालका मेल हादसे में अबतक 90 लोगों की मौत हो चुकी है और बचाव कार्य अभी भी जारी है। सूत्रों और प्रत्‍यक्षदर्शियों की मानें तो अभी भी कुछ लोग मलवे के अंदर फंसे हुए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+