तेलंगाना: अनशन पर बैठे उस्मानिया यूनिवर्सिटी के छात्र
हैदराबाद।
तेलंगाना का गढ़ माने जाने वाले उस्मानिया युनिवर्सिटी में तेलंगाना मांग को लेकर बवाल मचना शुरू हो गया है। पिछले हफ्ते हुए 2 दिनी बंद के दौरान पुसिल को परिसर में छात्रों पर आंसू गैस के गोल छोड़ने पड़े थे। इसके बाद से परिसर में धारा 144 लागू कर दी गई थी। इसके बावजूद भी छात्र परिसर में ही अनशन पर बैठ गए। id="toptextpromo">छात्रों
के इस अनशन में तेलंगाना राजनीतिक संयुक्त संघर्ष समिति (जेएसी) और तेलंगाना गजेटेड आफ्सिर्स एसोसिएशन के अधिकारी भी मौजूद हैं। पुलिस ने इस अनशन के दौरान बहुत से छात्रों को गिरफ्तार भी किया है। धारा 144 लागू होने के बावजूद छात्रों का हुजूम परिसर के अंदर हंगामा मचा रहा था जिसके बाद वहां पुलिस ने कार्रवाई कर छात्रों की गिरफ्तारी की। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इससे
पहले जेएसी ने 12 जुलाई को सड़क जाम करने और 14 जुलाई को ट्रेनों को जाम करने की घोषणा की थी। अगर जेएसी इस आंदोलन में कामयाब हो जाती है तो तेलंगाना हिस्सा बाकी देश से पूरी तरह कट जाएगा। इस ओर आने वाली ज्यादातर ट्रेनों को रोका जाएगा। राजधानी हैदराबाद की तरफ आने वाली ट्रेनों को नहीं रोका जाएगा।











Click it and Unblock the Notifications