अपने दम पर सरकार बनाएगी सपा: शिवपाल

Samajwadi Party will come in Power with his own efforts: Shivpal Singh Yadav
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता विरोधी दल शिवपाल सिंह यादव का कहना है कि सपा अकेले चुनाव लडऩे जीतने व सरकार बनाने में सक्षम है। आगामी चुनाव में जनता सपा के साथ होगी और पार्टी अपने बलबूते सरकार बनाकर दिखा देगी। उनका कहना है कि पार्टी ने किसी भी दल से समझौता करने की नहीं सोची है। श्री यादव पहले भी कई बार कह चुके हैं कि सपा अकेले चुनाव लड़ेगी और किसी भी अन्य दल से चुनाव पूर्व कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

जौनपुर में जारी बयान में उन्होंने कहा कि सपा विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। उन्होंने बसपा के खिलाफ बयानबाजी की और कहा कि सपा की सरकार बनने पर बेची गयी सभी चीनी मिलों के मामले की जांच कराकर उन्हें सरकार पुन: शुरू कराएगी। उन्होंने आरोप लगया कि उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वाई.एस. सचान की हत्या में सत्तारूढ़ बसपा के विधायक सांसद व पूर्व मंत्री का हाथ है।

उन्होंने उम्मीद जतायी कि सीबीआई जांच से मामले का खुलासा हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट हो गयी है तथा जंगलराज कायम है। उन्होंने कहा कि बसपा की दलित सरकार कहे जाने के बावजूद बसपा शासन काल में महिलाएं और दलित सुरक्षित नहीं हैं। श्री यादव ने कहा कि राहुल गांधी की किसान महापंचायत एक नाटक है और यह सबकुछ वोट के लिए किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+