जयपुर पहुंची ऋतिक, कैट, अभय और फरहान की चौकड़ी

जयपुर में इन स्टार्स का उनके चाहने वालों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। सूरत, ब़डौदा, अहमदाबाद, उदयपुर, जयपुर और दिल्ली होते हुए जयपुर पहुंची थी। ये सभी स्टार जयपुर के पिंक स्कवायर मॉल में पहुंचे थे। यहां इन्होंने अपने फैन्स के ठुमके भी लगाए और अपने चाहने वालों का खूब मनोरंजन भी किया।
इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर कर रही हैं। निर्देशन से कलाकार बने फरहान अख्तर भी इस फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं। पिंक सिटी में दर्शकों ने इन सितारों का जमकर स्वागत किया। इन सितारों ने अपने आने वाली फिल्म के गीत गुनगुनाकर दर्शकों की तालियां बटोरीं।
;












Click it and Unblock the Notifications