मुंबई ट्रेन बम ब्लास्ट: पांचवी बरसी आज, मगर अब तक नहीं हुआ इंसाफ

वक्त हर जख्म भर देता है मगर धमाके के पीड़ित आज भी इस घटना को भूल नहीं पाए हैं। पीड़ितों की मांग है कि इस हमले को अंजाम देनेवालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। हसदसे में पीडि़त लोगों का कहना है कि जब भी 11 जुलाई आती है मानों रोंगटे खड़े हो जाते हैं। पांच साल पुरानी वह खौफनाक मंजर सामने आ जाता है ओर जुबान से सिर्फ एक ही बात निकलती है कि इस घटना के पीछे जिसका भी हाथ हो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले।
अब पांच साल बाद बीजेपी नेता किरीट सोमैया पीड़ितों के परिवारवालों के साथ उनकी मांगों को लेकर महाराष्ट्र के राज्यपाल के शंकरनारायणन से मुलाकात करेंगे। किरीट सोमैया का कहना है कि जिस तरह 26/11 को मुंबई पर हुए आतंकी हमले के दोषी अजमल आमिर कसाब के मामले में तेजी से कार्रवाई हो रही है, ठीक उसी तरह सीरियल ब्लास्ट मामले में भी कार्रवाई होनी चाहिए।
आपको बताते चलें कि आज से ठिक पांच साल पूर्व 11 जुलाई 2006 को दहशतगर्दों ने एक के बाद एक सात सीरियल ट्रेन ब्लास्ट किए थे। यह सात धमाके शाम महज 10 मिनट के अंदर अलग-अलग लोकल ट्रेनों में हुए थे। यह धमाके खार रोड, बांद्रा, जोगेश्वरी, माहिम, भायंदर, माटुंगा और बोरिवली में ट्रेनों के फर्स्ट क्लास डिब्बों में किए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications