दिल्ली: पुलिस के हत्थे चढ़ा कैमरा चोर
दिल्ली।
पुलिस ने एक एेसे चोर को पकड़ा है, जो कैमरों और आईफोन का दीवाना था। हमेशा उसकी नजर इस पर रहती थी। अच्छे कपड़े ,जूते पहन कर साथ में महंगे परफ्यूम लगाकर फाइव स्टार होटल और फार्म हाउस के पार्टियों में माल साफ करनेवाले फरीदाबाद निवासी फोटोग्राफर अनिल कुमार (40) को साकेत पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से सात लाख कीमत के 21 कैमरे और आई फोन बरामद किया है। कई विदेशी भी इसके शिकार हुए हैं। id="toptextpromo">कुछ
महीनों से फाइव स्टार होटलों और दक्षिण जिला के कई फार्म हाउसों में होने वाले पार्टियों में चोरी होने की शिकायत आ रही थी। 23 फरवरी को फाइव स्टार एक होटल से पांच कैमरे चोरी हुए थे। कैमरे कुछ विदेशियों के थे। इसी तरह नौ जून को लाजपत नगर निवासी प्रेरणा जायसवाल ने दर्ज शिकायत में बताया कि दोस्त की शादी से उसका कैमरा चोरी हो गया। पार्टी में आए व्यक्ति पर शक होने पर पुलिस ने उसकी फोटो सुरक्षाकर्मियों को दिखाई। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>फोटो
के आधार पर सुरक्षाकर्मियों ने अनिल को दबोच कर पुलिस को जानकारी दी। अपराध कबूलते हुए अनिल ने बताया कि वह काफी साल से इस तरह की चोरी कर रहा है। उसके पिता प्रोफेशनल फोटोग्राफर है। दुकान सील होने से उसका काफी घाटा हुआ। इसके बाद फोटोग्राफी की आड़ में चोरी करने लगा। वह पार्टियों में उस समय कैमरे चुराता था जब लोग बाथरूम जाते थे।











Click it and Unblock the Notifications