दिल्‍ली: बहादुर युवक ने बदमाशों को दबोचा

Delhi: Brave youth grab the bullies
नई दिल्ली। चार बदमाशों ने शनिवार शाम एक ज्वैलर की दुकान पर लूटपाट की। बदमाशों ने ज्वैलर और उसकी साली के बेटे को बंधक बना लिया। पैसा लेकर भाग रहे बदमाशों को ज्वैलर की दुकान पर काम करने वाले शशिकांत ने लोगों की मदद से पकड़ लिया। इसमें पहाड़गंज का रहनेवाला बदमाश वसीम है। वसीम के पास से कट्टा और दो जिंदा कारतूस मिला है।

पांडव नगर निवासी शशिकांत किनारी बाजार चांदनी चौक में जेवरात गलाने और सफाई का काम करता है। शशिकांत के साथ उसके साली का बेटा अवधूत भी काम करता है। शनिवार शाम दोनों दुकान में काम कर रहे थे। तभी चार युवक दुकान में घुस गए। एक बदमाश ने शशिकांत के कनपटी पर कट्टा लगा दिया और दोनों के हाथ-पैर तौलिए से बांधकर दूसरे कमरे में डाल दिया।

इसके बाद बदमाश गल्ले में रखे पचास हजार रुपये और जेवरात समझकर लाल रंग की पोटली में रखा फिटकरी भी लेकर फरार हो गए। बदमाशों के जाते ही शशिकांत और अवधूत ने अपने को मुक्त कर बदमाशों का पीछा किया। दोनों को पीछा करते देख सभी बदमाश भागने लगे। स्थानीय लोगों ने वसीम को दबोच लिया। इसके पास से कट्टा, दो कारतूस और हाथ में पहने वाले गलब्स मिला। रुपये वसीस ने अपने अन्य सहयोगी को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि फिंगर प्रिंट नहीं आए इसलिए बदमाश गलब्स लेकर चल रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+