किसान समस्याओं पर कांग्रेस के आंसू घडियाली: भाजपा

Congress shedding crocodile tears over farmers problem: BJP
लखनऊ। प्रदेश के किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस घडिय़ाली आंसू बहा रही है। कांग्रेस युवराज राहुल गांधी की किसान महापंचायत ने किसानों को राहत तो नहीं दी लेकिन उनके जले पर नमक छिड़कने का काम अवश्य किया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं विधान परिषद सदस्य हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस जो भी कर रही है वह अपना वोट बैंक बढ़ाने के लिए कर रही है।

उन्होंने जमकर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को संस्थागत बनाया है। श्री दीक्षित ने कहा कि देश के इतिहास में पहली ऐसा हुआ कि मंत्रिपरिषद के अनेक सदस्यों विभिन्न आरोपों में जेल जाना पड़ा। इतना ही नहीं कई ऐसे हैं जो सीबीआई जांच के दायरे में हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक दूसरे के पर्यायवाची होकर रह गए हैं।

उनका कहना है कि आम आदमी पहले से ही महंगाई परेशान है और संप्रग सरकार उस लगातार डीजल और पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी करती जा रही है। रसोई गैस की मूल्य वृद्धि से आम आदमी की रसोई पर हमला किया गया है। उन्होने कहा कि राहुल गांधी किसान यात्रा कर किसानों की समस्याओं को उठा रहे हैं जबकि श्री गांधी को इन सवालों का जवाब देना चाहिए।

भूमि अधिग्रहण कानून को किसान विरोधी बताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा लम्बे समय से इसे संशोधित करने की मांग कर रही है लेकिन आज तक कांग्रेस ने इस ओर ध्यान नहीं दिया और कांग्रेस इसमें संशोधन की बात करने लगी है। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून के लिए वर्ष 2007 में केन्द्र को प्रस्ताव सौंपा गया था जो आज भी लम्बित है। श्री गांधी केन्द्रीय सत्ता से भूमि अधिग्रहण कानून में किसान हितैषी संशोधन क्यों नहीं पारित कराते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+