रामलीला मैदान पर हमला चिदम्बरम ने करवाया था : बाबा रामदेव

बाबा रामदेव के ऊपर जो भी कार्रवाई हुई वो बिना आदेश की हुई है, जिस के लिए चिंदबरम से जवाब-तलब होना चाहिए कि आखिर ये कौन से संविधान में लिखा है कि आधी रात को लोगों के ऊपर पुलिस का कहर बरपा दो |
आपको बता दें कि कोर्ट ने सुनावई को दौरान दिल्ली पुलिस से भी उसका स्पष्टीकरण मांगा है | कोर्ट ने पूछा है कि बाबा रामदेव और उनके समर्थक गैरकानूननी रूप से रामलीला मैदान में इक्ट्ठे हुए थे तो फिर उन लोगों के खिलाफ एफआईआर क्यों नहीं दर्ज हुई| जस्टीस बी एस चौहान और न्यायाधीश स्वतंत्र कुमार की बैंच ने कुछ दस्तावेज और डीवीडी में दिखा कर दिल्ली पुलिस से पूछा है किनयह योग शिविर था तो इस पर लाठीचार्ज क्यों किया गया।
गौरतलब है कालेधन और भ्रष्ट्रचार के खिलाफ अनशन पर बैठे योग गुरू के शिविर पर 5 जून की रात को दिल्ली पुलिस ने कहर ढ़ा दिया था | बाबा रामदेव के अनशन को तोड़वाने के लिए दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान में लाठीचार्ज किया था|












Click it and Unblock the Notifications