मंत्रिमंडल फेरबदल रुका, तृणमूल के दिनेश त्रिवेदी संभालेंगे रेलवे की कमान

Cabinet reshuffle postpone due to Kalka accident
दिल्ली। कालका मेल के फतेहपुर में हादसे के कारण मंत्रिमंडल का फेरबदल फिलहाल टल गया है। हालांकि संभावना है कि इसी सप्ताह मंत्रिमंडल में फेरबदल हो जाएगा। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री जल्द से जल्द इस मंत्रालय से पिंड छुड़ाना चाहते हैं क्योंकि लगातार हुए तीन हादसों से वे मीडिया और विपक्ष दोनों के निशाने पर आ गए हैं। रविवार को जिस प्रकार से राहत ट्रेन ढाई घंटे लेट से घटनास्थल पर पहुंची उससे प्रधानमंत्री की कमान वाला रेल मंत्रालय पर लोगों ने जमकर अपनी भड़ास निकाली। इसलिए मंत्रालय की जिम्मेदारी दूसरे को सौंप कर प्रधानमंत्री इससे निजात पाना चाहते हैं।

सूत्रों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के बैरकपुर से सांसद दिनेश त्रिवेदी का रेल मंत्री बनना तय माना जा रहा है। क्योंकि तृणमूल कांग्रेस किसी भी हालात में रेल मंत्रालय अपने कब्जे में रखना चाहती है। रविवार को संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिल कर विभिन्न दावेदारों के नामों पर विचार विमर्श करके सूची को अंतिम रूप देना था, लेकिन यह मुलाकात नहीं हुई।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह योजना आयोग के अध्यक्ष मोंटेक सिंह आहलूवालिया को वित्त मंत्री की जिम्मेदारी देने के इच्छुक हैं। हालांकि यह अटकलें पिछले चार साल से लगाई जा रही हैं। इस फेरबदल में कुछ युवा मंत्रियों के लिए अच्छी खबर हो सकती है। जिन युवा मंत्रियों ने अपने काम से प्रभावित किया है उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। इनमें ज्योर्तिदित्य सिंधिया का नाम भी हैं। सात–आठ मंत्रियों को बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है जिनका रिपोर्ट कार्ड प्रभावित करने वाला नहीं रहा है।

इसके अलावा ऐसे मंत्रियों से भी किनारा किया जा सकता है जिनके किसी मामले में फंसने के आसार हैं। यह फेरबदल उन मंत्रियों के लिए अच्छी खबर साबित हो सकता है जिन पर एक से अधिक मंत्रालयों का भार है। कपिल सिब्बल मानव संसाधान के अलावा दूर संचार मंत्रालय भी देख रहे हैं। पीके बंसल पर विज्ञान व प्रौद्योगिकी के साथ संसदीय मामलों के मंत्रालय की जिम्मेदारी है। वायलार रवि के पास नागरिक उड्डयन के अलावा अप्रवासी मामलों का मंत्रालय भी है। कपिल सिब्बल को मंत्रिमंडल में बरकरार रख पाना मनमोहन के लिए एक चुनौती की तरह ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+