बिहार: जहरीली शराब पीने से चार की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार देर शाम गांव के 6 लोग एक साथ शराब पी रहे थे। शराब पीने के बाद अचानक सबकी तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिये पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां तीन लोगों की तो फौरन मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक अन्य व्यक्ति गंभीर अवस्था में है जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
अस्पताल से सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि गांव में ही मौजूद एक अवैध शराब दुकान से इन लोगों ने शराब खरीदी थी। शराब विक्रेता की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है जबकि पुलिस ने तीन लोगों को अवैध शराब के कारोबार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications