गुजरात: बस पलटने से 8 की मौत, 29 घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 37 लोगों को लेकर एक निजी लक्जरी बस जा रही थी। शनिवार की तड़के चालक की लापरवाही से बस पुल से निचे गिर गया। हादसे के बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और बचाव दल ने फौरन लोगों को बस से बाहर निकाला। पुलिस के आला अधिकारियों के अनुसार 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मालूम हो कि हादसा गुजरात के फाला जनपद में हुई। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टिया तो यही बात सामने आ रही है कि चालक की लापरवाही के चलते हादसा हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है घायलों को इलाज के लिये पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया है। घायलों में पांच लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications