महापंचायत पर आग बबूला हरियाणा के किसान बोले धोखेबाज हैं राहुल गांधी

Mahapanchayat in Aligarh, Haryana, Punjab, Farmers get angry with Rahul Gandhi
चंडीगढ़। उत्तर प्रदेश के सियासी तवे पर किसान वोट बैंक के नाम पर रोटियां सेक रहे कांग्रेस युवराज को लेकर हरियाणा व पंजाब के किसानों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। राहुल गांधी भले ही शनिवार को अलीगढ़ में पार्टी की तरफ से आयोजित किसान महापंचायत में सीधा संवाद साध रहे हों, लेकिन हरियाणा के किसानों ने जहां राहुल गांधी के खिलाफ दो दिन पहले वादा खिलाफी का आरोप लगाकर फतेहाबाद में पुतला फूंका वहीं चंडीगढ़ में भी पंजाब किसान यूनियन के नेताओं ने अनेक मुद्दों को लेकर शुक्रवार को रोष मार्च निकाला और चंडीगढ़ में स्वतंत्रता दिवस न मनाने देने तथा शहर में खाद्य पदार्थो की सप्लाई बंद करने की धमकी भी दी है।

फतेहाबाद के गोरखपुर में लगाये जाने वाले परमाणु संयंत्र को लेकर सरकार द्वारा की जा रही भूमि अधिग्रहण नीति का पिछले 330 दिनों से लगातार विरोध व धरने पर बैठे किसान संघर्ष समिति के अगुवा व प्रदेशाध्यक्ष हंसराज सिवाच का कहना है कि राहुल गांधी यूपी में केवल किसान वोट पाने के लिये किसानों के दर पर जा रहे हैं जबकि दिल्ली में हरियाणा के किसानों से किये वायदे को भूल चुके हैं जिस दौरान उन्होंने न्याय दिलवाने की बात कही थी। शायद यह वादा अब उन्हें 2015 के विधानसभा चुनाव में याद आयेगा। सरकार की भू-अधिग्रहण नीति का जहां यहां के कांग्रेसी नेता अच्छा बता रहे हैं वहीं किसान इसके पुरजोर विरोध में हैं।

पंजाब के किसानों की बात की जाये तो वे भी राहुल बाबा से न्याय की आस लगाये हैं। भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) के अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से किसानों की भलाई के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा किसानों को खाद पर डायरेक्ट सब्सिडी देने की स्कीम में भी पंजाब के किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है, क्योंकि जिन सात राज्यों में यह सब्सिडी दी जानी है, उनमें पंजाब का नाम ही नहीं, जबकि पंजाब के किसानों द्वारा खाद की कुल मात्रा के 60 फीसदी हिस्से की खपत की जाती है। राजेवाल ने सरकार को चेताते हुए कहा कि सरकार उन्हें गंभीरता से नहीं ले रही। अगर उनकी मांगों पर विचार न किया गया तो किसान यूनियन की ओर से 14 अगस्त को विशाल रोष मार्च निकाला जाएगा और 15 अगस्त से चंडीगढ़ में खाद्य पदार्थो की सप्लाई बंद कर दी जाएगी। किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में चढ़कर तेल की कीमतों में हुई वृद्धि के खिलाफ भी रोष जताया।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+