लखनऊ में 8 रुपए का एक डॉलर?

A man arrested with 10 lakh Dollars in Lucknow
लखनऊ। अंतर्राष्‍ट्रीय बाजार के हिसाब से एक डॉलर की कीमत 48 रुपए के करीब है, लेकिन लखनऊ में मंगलवार को इसकी कीमत 8 रुपए लगायी गई। जी हां एक व्‍यक्ति एक डॉलर 8 रुपए में बेचने जा रहा था कि पुलिस के शिकंजे में आ गया। उसके बास एक दो नहीं बल्कि 10 लाख डॉलर थे, जिनका वो सौदा करने जा रहा था।

अस्सी लाख रुपये में एक 10 लाख डालर सुनने में कुछ अजीब सा लगता है, लेकिन राजधानी के मानक नगर इलाके में सड़क किनारे खड़ा एक युवक इतनी बड़ी रकम मात्र अस्सी लाख रुपये में देने को तैयार था। युवक के इस प्रकार रकम के साथ सड़क पर खड़े होने की सूचना जब पुलिस को लगी तो उसके होश उड़ गए। पुलिस दल ने आनन फानन मानक नगर इलाके में धावा बोला जहां युवक उसकी पकड़ में आ गया। तलाशी में युवक के पास एक बिलियन यूएस डालर व उसका प्रमाण पत्र बरामद हुआ। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।

राजधानी में अवैध रूप से आ रही विदेशी मुद्रा पर पुलिस रोक नहीं लगा पा रही है। मंगलवार को मानकनगर पुलिस को सूचना मिली कि एक चूड़ी दुकानदार एक बिलियन यूएस डालर एक्सचेंज करने का प्रयास कर रहा है। दुकानदार इस रकम के बदले मात्र 80 लाख रुपये की मांग कर रहा था। एक बिलियन डालर की भारतीय मुद्रा में कितनी कीमत हो सकती है इसका अंदाजा सहज लगाया जा सकता है।

हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक व रकम को कब्जे में लिया। पूछतांछ में युवक ने अपनी पहचान नाका क्षेत्र निवासी मो. आरिफ के रूप में बतायी। पुलिस ने जब पूछा की यह रकम कहां से आयी तो आरिफ ने बताया कि यह रकम उसके फूफा मो. अख्तर ने दी थी।

बस्ती का रहने वाला अख्तर अब पुलिस के निशाने पर है। आरिफ ने बताया कि उसकी तालकटोरा में चूड़ी की दुकान है। राजधानी इतनी बड़ी रकम कैसे आ गयी इसके लिए इंटेलिजेंस और एलआईयू सक्रिय हो गयी है। जांच एजेंसी आरिफ से लगातार पूछतांछ कर रही है तथा अब पुलिस आरिफ के फूफा अख्तर की तलाश कर रही है। छानबीन में पता चला कि अख्तर ने कुछ समय पूर्व ऐसा ही एक नोट को 12 लाख रुपए में बेचा था और इस बार वह कुछ अधिक रूपये कमाना चाहता था। ज्ञात हो कि कुछ माह पूर्व लखनऊ अलीगंज में भी ऐसे ही नोट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+