मैं कल्याण सिंह के बेटी हूं, विकल्प नहीं : उमा भारती

सुश्री भारती ने गंगा बचाओ अभियान यात्रा के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कल्याण सिंह की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह बड़े जनाधार वाले नेता हैं। राजनीति में वह मेरे पिता तुल्य हैं लेकिन वह उनका विकल्प कभी भी नहीं बन सकती हैं उनकी उत्तराधिकारी अवश्य बन सकती हैं। अब जबकि कल्याण भाजपा में नहीं हैं। ऐसे में उमा भारती द्वारा उनकी तारीफों के पुल बांधना भाजपा के ही कुछ नेताओं को अखर रहा है। उमा का बयान सुनकर यह कयास लगाया जा रहा है कि कहीं न कहीं पार्टी कल्याण सिंह को एक बार फिर साथ खड़ा देखना चाहती हैं। प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में भाजपा की प्रभारी बनाये जाने के बाद हिन्दुत्व को लेकर वह भी प्रखर हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण तथा गंगा बचाओं आन्दोलन पार्टी ने ही शुरू किया है और वह इसे पूरा करेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा नेचुनाव में राम और रोटी को अपने मुख्य एजेंडे में रखा है। भाजपा अयोध्या में राम मंदिर भी देगी और देश की आम जनता को रोटी भी।
वहीं उमा का आरएसएस प्रेम भी किसी से छिपा नहीं हैं। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तुलना स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट आफ इंडिया (सिमी) से करने पर सुश्री भारती ने कहा कि ऐसा कह कर श्री गांधी ने मुसलमानों का ही नुकसान किया है। उनके बयान से आरएसएस का कोई नुकसान नहीं हुआ। उमा के कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही वोट के लिये हिन्दुओं को बदनाम कर मुसलमानों को खुश करने की राजनीति की है, जिससे देश को काफी नुकसान हुआ है। उमा ने प्रदेश की मायावती सरकार पर भी भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि जनता ने बडी उ मीद के साथ सत्ता दी थी कि राज्य को अपराध से मुक्ति मिलेगी और विकास की गति तेज होगी लेकिन मुख्यमंत्री बनते ही वह अपनी महिमा मंडन में लग गयीं। खुद अपनी मूर्ति लगवायी और राजधानी लखनऊ को पत्थरों से पाट दिया। महिलाएं बलात्कार का शिकार हो रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव इन सरकारों का जवाब जरूर देंगे।












Click it and Unblock the Notifications