377 एलसीडी, 78 फ्रिज चुराने वाला गिरोह पकड़ा गया

सरगना को पुलिस दिल्ली से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। बाकी दो लोगों की तलाश की जा रही है। मामले का पर्दाफाश करने में इंचार्ज अमरजीत, एएसआई राजेंद्र आदि की अहम भूमिका रही। पूना से एक कंटेनर में 78 बड़े फ्रिज व 377 बड़े एलसीडी लोड होकर गाजियाबाद जाने के लिए रवाना हुए। कंटेनर के चालक को फरीदाबाद में एक ट्रांसपोर्ट से कुछ पेमेंट लेनी थी। इसलिए उसने 13 मई को हाइवे किनारे स्थित मैगपाई होटल के सामने कंटेनर को खड़ा कर दिया और पेमेंट लेने चला गया। थोड़ी देर बाद वह वापस आया तो उसका कंटेनर गायब था।
उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। मामले की जांच सीआईए बदरपुर बार्डर के पास पहुंची। घटना के तीन दिन बाद सीआईए की टीम ने बीपीटीपी पुल के पास एक कंटेनर को लावारिश अवस्था में कब्जे में ले लिया। कंटेनर की जांच पर इसमें 78 फ्रिज बरामद हुए। इसके बाद 24 जून को पुलिस ने बाटा पुल के पास से मूलरूप से यूपी व हाल में दिल्ली निवासी मोहन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मोहन ने कंटेनर चोरी करना स्वीकार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications