अब दाखिल होगा सीएमओ बीपी सिंह हत्याकांड का आरोप पत्र

'Chargesheet soon in CMO murder'
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने सीएमओ हत्याकाण्ड पर भी सफाई दी। सरकार का कहना है कि डिप्टी सीएमओ डा. योगेन्द्र सिंह सचान पूर्व सीएमओ परिवार कल्याण डा. बीपी सिंह की हत्या की साजिश में शामिल थे। कैबिनेट सचिव शशांक शेखर सिंह ने कहा कि डा. सिंह की हत्या सुपारी देकर करायी गयी थी। श्री सिंह ने कहा कि पूर्व सीएमओ परिवार कल्याण की हत्या का आरोप पत्र जल्द न्यायालय पेश किया जाएगा। कैबिनेट सचिव शशांक शेखर ने बताया कि सीएमओ बीपी सिंह हत्याकांड में घटना स्थल से मिले खोखे शूटर आनंद तिवारी की पिस्टल से चलाये गये थे।

शूटर आनन्द तिवारी से पास बरामद की गयी पिस्टल व खोखों की फॉरेन्सिक जांच से पता चला कि खोखे उसी पिस्टल के हैं। रिपोर्ट आने के बाद साफ हो गया है कि शूटर आनंद तिवारी व विनोद शर्मा और आरके वर्मा ने ही घटना को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल में पता चला कि आरोपी तीनों व्यक्तियों के परिवार कल्याण डिप्टी सीएमओ से सम्बंध थे। कैबिनेट सचिव ने बताया कि सीएमओ वीपी सिंह हत्याकांड में आरके वर्मा, शूटर आनंद तिवारी व विनोद शर्मा को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि सीबीसीआईडी की जांच से पता चला कि घटना से कुछ दिन पूर्व ही डा. सचान को आरके वर्मा व उसके मित्र सौरभ खन्ना ने दस-दस लाख रुपये दिये थे। रूपयों के लेन देने के साक्ष्य भी जुटाए जा चुके हैं और साक्ष्य न्यायालय में पेश कर दिए जाएंगे। एक ओर जहां श्री सिंह दावा करते हैं कि अब आरोप पत्र दाखिल कर दिया जाएगा वहीं सीएमओ बीपी सिंह के करीबी कहते हैं कि यदि आरोप पत्र दाखिल करने में तीन माह लग गए तो न्याय मिलने में कितना समय लगेगा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+