यूपी में सुरक्षित नहीं आम आदमी: मुलायम सिंह

Mulayam Singh Yadav
लखनऊ। आम आदमी का क्या होगा जब अधिकारियों की हत्या की जा रही है। इतना ही नहीं सरकारी कर्मचारी की हत्या तब होती है जब वह जेल की चहारदीवारी के भीतर सुरक्षा दायरे में था। घटना को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश के हालात क्या होंगे। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हालात इतने बिगड़ गये हैं कि आम आदमी का जीवन कहीं भी सुरक्षित नहीं है। जब जेल के भीतर पुसिल निगरानी में हत्या हो सकती है तो फिर बाहर तो कुछ भी हो सकता है।

प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर हमला कर रहे श्री यादव ने कहा कि जेल में हत्या हुई लेकिन मामले में अब तक किसी के विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने खुलकर आरोप लगाते हुए कहा कि जेल में हुई हत्या में सत्तारूढ़ दल के नेता, मंत्रियों व अधिकारियों का हाथ है।

श्री यादव ने कहा कि सत्तारूढ़ दल के मंत्री, विधायक व पदाधिकारी अपराधों में संलिप्त हैं जिस कारण अपराध होने पर किसी पर कार्रवाई नहीं होती बल्कि उनका संरक्षण किया जाता है। उन्होंने कहा कि दबंग सरकारी और गरीबों की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं, महिलाओं की आबरू लूटी जा रही है।

बच्चियों के साथ बलात्कार किया जा रहा है लेकिन सरकारी कार्यवाही शून्य है। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार से अपराध नियंत्रित नहीं हो पा रहे हैं। प्रशासन नकारा हो गया है। श्री यादव ने कहा कि सरकार की कारगुजारियों से ऊब चुकी जनता अब सरकार को बदल देना चाहती है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आगामी चुनाव की तैयारियों में अभी जुट जाएं उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को इस बात के लिए भी आश्वस्त किया किया कि सत्ता में आने के बाद कार्यकर्ताओं के सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+