शाम 4 बजे होगी सोनिया और अन्ना की मुलाकात

गौरतलब है कि सरकार ने 3 जूलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। अगर आज ये सोनिया-अन्ना की मुलाकात होती है तो ये दोनों ही लोगों की पहली मीटिंग होगी अभी तक दोनों ही लोगो में पत्राचार के माध्यम से बात-चीत हुई है। अन्ना, सोनिया से मिल कर जानना चाहते हैं कि क्या वो वैसा ही सोचती है जैसा कि उनकी सरकार के विचार है।
सर्वदलीय बैठक से पहले अपने रुख के प्रति समर्थन जुटाने के प्रयास में हज़ारे और उनके सहयोगी सभी दलों के नेताओं से मिल रहे हैं। कल अन्ना ने लाल कृष्ण आडवाणी से मुलाकात की है। वो अभी तक नीतीश कुमार, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, माकपा के प्रकाश करात, भाकपा के एबी बर्धन, रालोद के अजित सिंह और राजद के लालू प्रसाद से मुलाकात कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications