गंगा नदी को बचाने क लिए उमा ने अन्न छोड़ा

भारतीय जनता पार्टी प्रदेष अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही के साथ उमा भारती ने गंगा बचाओं अभियान की शुरूआत की। मां गंगा की आरती करते हुए साध्वी उमा भारती ने कहा कि सभी को तरण तारिणी गंगा के महत्व को समझना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी इसके महत्व को देखने से महरूम न रहे। उन्होंने इस अवसर पर एक सभा को भी सम्बोधित किया। उमा भारती ने गंगा बचाने के लिए लोगों का समर्थन मांगा उन्होंने कहा कि गंगा लगातार प्रदूषित हो रही है जिस कारण लोगों को भारी परेषानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है जिस कारण गंगा की यह हालत हुई।
उन्होंने प्रदेश सरकार पर कई आरोप भी लगाए उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण यह हुआ हुआ। उन्होंने कहा की लम्बे समय से लोग गंगा को बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। लेकिन सरकार की उदासीनता के चलते आज तक लोगों का प्रयास लक्ष्य तक नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि धर्म कोई भी हो लेकिन गंगा से उसका लगाव कम नहीं है ऐसे में जरूरी है कि सभी धर्मों के लोग इस अभियान में हिस्सा लें और गंगा को बचाने में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर उन्होंने गंगा बोर्ड बनाए जाने की मांग की। बुलन्दषहर में जारी बयान में उन्होंने कहा कि जब तक गंगाबोर्ड का गठन नहीं होता है तब तक वे अन्न ग्रहण नहीं करूंगी उन्होंने कहा कि गंगा बोर्ड का गठन हो और अब वे पीएम आवास पर ही अन्न ग्रहण करेंगी कि उन्होंने केन्द्र सरकार से अपील की कि गंगा को बचाने के लिए गंगा बोर्ड का गठन करें। उन्होंने कहा कि गंगा से उनका धार्मिक रिष्ता है गंगा सभी के लिए पूजनीय है सभी को मिलकर इसे बचाने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि वह गंगा को बचाने के लिए गंगा सागर तक जा सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications