उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

शहर की सड़कों पर जगह-जगह जल भराव हुए और लोगों को सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बाद आए मानसून शुरूआती दौर में बता दिया कि इस बार लोग बारिश का खूब आनन्द ले सकेंगे। बुधवार को ही मानूसन की झलक
दिखायी देने लगी जब शाम करीब पांच बजे से बारिश होना शुरू हुई तो लोग बारिश से बचने के छत तलाशते दिखायी दिए। सड़कों पर चल रहे लोग जल्दी-जल्दी गन्तव्य की भागे तो कई लोग ठिठक कर किनारे छिप गए।
बारिश इतनी तेज थी कि छतरियां होने के बाद भी लोग भीगने से बच नहीं सके। बारिश देर रात तक होती रही। बारिश की वजह से यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ। सड़कों पर पानी भर जाने के कारण पैदल व दोपहिया वाहनों का चलना मुश्किल हो गया। राजधानी के हजरतगंज जैसे वीआईपी इलाके में भी जल भराव हो गया। यह हाल सिर्फ हजरतगंज का नहीं बल्कि दर्जनों इलाकों व सड़कों का था जहां लोग घर से निकलने को बेचैन रहे। बारिश ने एक पल भी लोगों को चैन नहीं लेने दिया।
लोगों को गुरूवार को सिर्फ इस बात की राहत रही कि बच्चों के स्कूल बंद थे स्कूल शुक्रवार से खुलेंगे। यदि बारिश कल भी जारी रही तो बच्चों का स्कूल पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। मौसम विभाग ने पहले से ही लोगों को आगाह कर दिया था कि जून के अन्त में मानसूनी बादल सक्रिय होंगे और राजधानी व आस-पास के इलाकों में जमकर बारिश होगी। मौसम विभाग की भविष्यवाणी पूरी तरह से सच साबित हुई और शहर में दिन भर बारिश ने लोगों को भिगोया।












Click it and Unblock the Notifications