गुडग़ांव की छात्राएं ट्रेनों में करेंगी मुफ्त यात्रा

इस संबंध में सभी स्टेशन हैड को पत्र लिख जा चुका है। मुफ्त यात्रा स्कीम के तहत छात्राओं को ट्रेन में 60 किलोमीटर तक यात्रा करने की छूट मिलेगी। इसके लिए छात्राओं को शैक्षणिक संस्थान में एप्लीकेशन देकर उसपर प्रिंसिपल या निदेशक से हस्ताक्षर कराने होंगे। फिर एप्लीकेशन रेलवे के स्टेशन मास्टर के पास जमा करानी होगी। इसके बाद रेलवे की तरफ से फ्री यात्रा के लिए छात्रा को कार्ड दिया जाएगा। यह कार्ड अवकाश के दिन मान्य नहीं होगा।
रेलवे की इस स्कीम से गुड़गांव की छात्राएं काफी खुश हैं। मुफ्त यात्रा के लिए छात्राओं के आवेदन स्टेशन मास्टर कार्यालय में अभी से आने लगे हैं।












Click it and Unblock the Notifications