गद्दाफी मोस्ट वांटेड घोषित किया गया
लीबिया
के निरंशुक शासक कर्नल मुअम्मर अल गद्दाफी को अब दुनिया का सबसे बड़ा अपराधी घोषित किया जा चुका है। अंतराष्ट्रीय अपराध अदालत ने मानवता के खिलाफ किए गए कामों की वजह से उन्हें मोस्ट वांटेड की लिस्ट में रखा है। उनकी गिरफ्तारी का वारंट भी जारी किया जा चुका है। उनके बेटे सैफ अल इस्लाम की गिरफ्तारी का भी वारंट जारी किए जा चुका है। id="toptextpromo">इसी
साल फरवरी में गद्दाफी के निरंशुक शासन के खिलाफ लीबिया की जनता ने विद्रोह शुरू कर दिया था। इसे दबाने के लिए गद्दाफी ने लीबिया के नागरिकों पर हमले करवाए थे। इन हमलों में हजारों नागरिक मारे जा चुके हैं। जज सांजी मोनागैंग ने बताया कि जन विद्रोह को दबाने के लिए गद्दाफी और उनके बेटे ने अधिकारियों के साथ मिलकर मानवता की सारी हदें पार कर दीं। विरोध करने वालों की हत्या करने और यातनाएं देने के मामले में उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>गद्दाफी
ने अपने खिलाफ जारी किए गए वारंट को नकारते हुए कहा कि नाटो ने हमारे देश के मासूम लोगों की जान ली है। उसका कहना है कि लीबियाई नागरिकों को नाटो की सेना ने मारा है। गद्दाफी का कहना है कि नाटो की सेना के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।











Click it and Unblock the Notifications