दिल्ली: फब्ती से रोका तो हैवान बन गया कंडक्टर
दिल्ली।
बॉटेनिकल गार्डन के पास एक युवती पर कंडक्टर फब्तियां कसने लगा। लड़की ने विरोध किया तो कंडक्टर गालियां देने लगा फिर थप्पड़ जड़ दिया। लोगों ने जब पकडऩे की कोशिश की तो वह भाग गया। पुलिस ने उसे करीब दो घंटे बाद दबोच लिया। id="toptextpromo">पुलिस
के अनुसार, पानीपत निवासी युवती राजेंद्र कौर ग्रेटर नोएडा एनआरआई सिटी से वापस पानीपत जाने के लिए मैजिक टैक्सी में सवार होकर बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो पकडऩे पहुंची। वह वहां खड़ी दिल्ली रूट की निजी बस आगे से निकली। इस दौरान बस के कंडक्टर चौड़ा गांव निवासी सत्यदेव वालिया ने उस पर फब्तियां कस दीं। इसका राजेंद्र ने विरोध किया तो कंडक्टर ने गाली देते हुए उसे थप्पड़ मार दिया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इससे
युवती के मुंह से खून बहने लगा। इस वाकये को देखने वाले लोग भड़क गए और कंडक्टर को सबक सिखाने के लिए दौड़े लेकिन वह भाग खड़ा हुआ। युवती ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने युवती की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कुछ ही घंटों बाद छापा मारकर कंडक्टर सत्यदेव वालिया को गिरफ्तार कर लिया है।











Click it and Unblock the Notifications