दिल्‍ली: 52 साल की उम्र में शक, पत्नी को मार डाला

Delhi Map
दिल्‍ली: हर्ष विहार में साधुराम (52) ने पत्नी राजो (48) की चाकू गोदकर हत्या कर दी। फिर उसने पुलिस को खुद ही घटना की सूचना देने थाना पहुंच गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि उसे अपने पत्नी के चरित्र पर शक था।

साधुराम पत्नी राजो के साथ डी-314 हर्ष विहार में रहता था। साधुराम ने पहली पत्नी की मौत के बाद राजो से प्रेम विवाह किया था। राजो अपने पहले पति को छोड़कर साधुराम के साथ पांच साल से रह रही थी। प्रेम विवाह के बाद दोनों मीत नगर से हर्ष विहार इलाके में किराये के मकान में रह रहे थे।

पड़ोसियों ने बताया कि रात में दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। साधुराम ने चाकू से राजो पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौत के बाद वह रात में पहले अपने मकान मालिक के पास मंडोली गया और उसे महीने का किराया दिया।

इसके बाद वह हर्ष विहार जाकर पुलिस को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिला पुलिस उपायुक्त संजय जैन ने बताया कि साधुराम को इसके चरित्र पर शक था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+