दिल्‍ली: बादमाशों ने 42 किलो सोना लूटा

Delhi: Burglars loot 42 kg gold
दिल्लीः राजधानी के दो इलाकों में बादमाशों ने अपने दुस्साहस का परिचय देते हुए करोड़ों की लूट 15 घंटे के भीतर कर डाली। जिससे पूरे प्रशासनिक अमले की नींद उड़ी हुई है। हालांकि पुलिस इन मामलों की तहकीकात कर रही है पर इन दोनों मामलों में पुलिस को कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लग सका है।

पहली घटना दिल्ली के कैंट इलाके में हुई जहां राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 पर झरेड़ा गांव फ्लाईओवर के पास कार सवार चार बदमाशों ने एक कुरियर कंपनी के मालिक से करीब एक करोड़ रुपये की ज्वेलरी लूट ली। कंपनी का मालिक अपने भाई और एक कर्मचारी के साथ करोलबाग से जेवरों का कुरियर पहुंचाने के लिए एयरपोर्ट जा रहा था। दोनों पक्षों के बीच लगभग डेढ़ घंटे तक मारपीट होती रही। इससे कंपनी मालिक के भाई का हाथ भी टूट गया। सरेराह हुई वारदात के कारण झरेड़ा से धौलाकुआं तक जाम लग गया। सैकड़ों लोग तमाशबीन बने रहे, लेकिन किसी ने बदमाशों को रोकने की हिम्मत नहीं की। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस उपायुक्त अनिल कुमार ओझा ने बताया कि मंगलवार रात द्वारका के धूलसिरस गांव निवासी हंसराज करोलबाग स्थित अपनी कुरियर कंपनी बंद कर स्विफ्ट डिजायर कार से तीन पैकेटों में सोने और हीरे के जेवरों का पार्सल लेकर एयरपोर्ट जा रहा था। उसके साथ उसका भाई सहीराम और कर्मचारी जयपाल भी था। रात करीब 10.45 बजे वह झरेड़ा फ्लाईओवर के पास पहुंचा ही था, कि पीछे से आ रही होंडा सिटी कार ने उसे ओवरटेक किया और कार के सामने गाड़ी लगा दी।

इससे हंसराज को अपनी गाड़ी रोकनी पड़ी। हंसराज कुछ समझ पाता इससे पहले ही होंडा सिटी से चार बदमाश उतरे और लाठी-डंडे से उसकी कार के शीशे तोड़ने लगे। हंसराज आदि को कार से खींचकर पीटना शुरू कर दिया। बचाव में हंसराज आदि भी बदमाशों से भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच सड़क पर लगभग डेढ़ घंटे तक मारपीट होती रही। इस बीच मौके पर तमाशबीनों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इससे झरेड़ा से धौलाकुआं तक जाम लग गया।

पुलिस के अनुसार मौका पाकर बदमाशों ने देसी पिस्टल हंसराज के सिर पर तान दी। डर-सहमे हंसराज ने जेवरों के पैकेट बदमाशों को दे दिए। मारपीट में सहीराम का हाथ टूट गया है। हंसराज ने पुलिस को बताया कि उसकी करोलबाग में पाई पार्सल नामक कुरियर कंपनी है। वह पांच ज्वेलरी व्यापारियों के लिए कुरियर के माध्यम से ज्वेलरी भेजने का काम करता है। पुलिस उपायुक्त के अनुसार जाते समय हड़बड़ाहट में बदमाश देसी पिस्टल मौके पर छोड़ गए। जिसे पुलिस ने कब्जे में कर लिया है।

वहीं दूसरी घटना पालम गांव की है। जहां एक ज्वैलरी शो रूम में दिन दहाड़े सेंध मारी की गई। चोरों ने शो रूम से 22 लाख रूपये और करीब 20 किलो सोना ले जाने में कामयाब रहे। वारदात के समय शो रूम का मालिक भोजन करने अपने घर गया था। इस शो रूम में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं पर बताया जा रहा है कि बादमाशों ने उसका तार काट दिया था। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है पर अभी तक इन दोनों मामलों में पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+