लादेन ने ही रची थी बेनजीर भुट्टो के हत्‍या की साजि़श: रहमान मलिक

Pak minister hints Osama behind Benazir murder
इस्‍लामाबाद। ओसामा बिन लादेन के मौत के बाद खुलासों का तो मानों दौर ही शुरु हो गया हो। मगर अबतक हुए कई खुलासों में इस बार जो खुलासा हुआ है वह बेहद ही सनसनीखेज है। खुलासा यह है कि पाकिस्‍तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्‍या की साजिश रचने वाला कोई और नहीं बल्कि ओसामा बिन लादेन ही था। यह खुलाया किया है पाकिस्‍तान के गृह मंत्री रहमान मलिक ने। उन्‍होंने दावा किया है कि भुट्टो की हत्या के पीछे लोदन का हाथ था।

एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए रहमान मलिक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के हत्‍यारों और हत्‍या की साजिश रचने वालों की पहचान कर ली गई है। उन्‍होंने बतासा कि इनमें से कई लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पूछताछ के बाद जो बात सामने आई है उससे इस बात का खुलासा हुआ है कि बेनजीर की हत्‍या का तानाबाना लादेन ही बुना था। उन्होंने कहा कि अगर सत्ताधारी पाकिस्तान पीपल्स पार्टी इजाजत दे तो वे इन नामों का खुलासा कर सकते हैं। वे यह भी बता सकते हैं कि हत्यारे रावलपिंडी में कैसे घुसे।

मामले की सुनवाई कर रहे जज के तबादले पर रहमान ने कहा कि जजों की नियुक्ति का फैसला सरकार के हाथ में नहीं है यह न्यायापालिका का काम है। उन्‍होंने कहा कि दरअसल मामला कोर्ट में विचाराधीन है इसलिये इस मामले में ज्‍यादा कुछ कहना उचित नहीं है। अब सारे मामले में यह सवाल पैदा हो रहा है कि सारे बड़े मामलों का खुलासा ओसामा की मौत के बाद ही क्‍यों हो रहा है। कहीं यह कोई राजनीतिक विसात तो नहीं? अगर आपको कुछ लगता है तो अपनी राय से हमे अवगत करायें। अपनी प्रतिक्रिया से हमें अवगत कराने के लिये निचे दिए गये कमेंट बाक्‍स में अपनी फेसबुक, जीमेल या फिर ट्विटर एकाउंट से लॉग इन कर राय दें। हमें इंतजार रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+