मछुआरों को छुडवाए सरकार: जयललिता

चिट्ठी में जयललिता ने लिखा है कि पिछले 2 दिनों से भारत के 23 मछुआरे श्रीलंका की कैद में हैं जो चिंता की बात है। भारत सरकार को इनकी रिहाई सुनिश्चित करनी चाहिए। श्रीलंकाई नौसेना ने 20 जून को 23 मछुआरों को उनकी 5 बोटों सहित गिरफ्तार कर लिया था।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि भारतीय विदेश मंत्रालय को भी अभी इस मामले की भनक नहीं है। तमिलनाडु के मत्स्य पालन विभाग को यह खबर श्रीलंका के चुंगल से भाग निकले 1 मछुआरे ने ही दी थी। श्रीलंकाई नौसेना ने यह गिरफ्तारी क्यों की है अभी इसका पता नहीं चल पाया है।
केंद्र सरकार जयललिता की चिट्ठी पर कितनी कार्रवाई करती है यह विदेश मंत्रालय की श्रीलंकाई सरकार पर जवाबी कार्रवाई से साफ हो जाएगा। जयललिता को अपनी तरफ मोड़ने में लगी सरकार जरूर ही इस मामले में कोई न कोई कदम जरूर कदम उठाएगी।












Click it and Unblock the Notifications