संपत्ति को लेकर साईं बाबा की भतीजी को मारना चाहते हैं ट्रस्ट के लोग!

आपको बताते चलें कि चेतना राजू प्रशांत निलयम में ईश्वरम्मा महिला कल्याण ट्रस्ट की प्रमुख हैं। फिलहाल चेतना ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि ट्रस्ट के किस सदस्य ने उन्हें मारने की धमकी दी है। उन्होंने फिलहाल पुलिस में इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। चेतना ने ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य वी श्रीनिवासन पर ये कहते हुए उंगली उठाई है कि हाल ही में सत्य साईं के निजी कमरे यजुर मंदिर का जब ताला खोला गया तो उन्होंने ही साईं के किसी रिश्तेदार को वहां नहीं रहने दिया था। आपको बता दें कि इसी कमरे से करीब 40 करोड़ की संपत्ति निकली थी। इसमें करीब 12 करोड़ की नकदी थी।
सत्य साईं बाबा की बड़ी बहन की बेटी चेतना का आरोप है कि साईं के रिश्तेदारों को प्रशांति निलयम और ट्रस्ट के हर मामले से दूर रखा जा रहा है। चेतना के भाई श्रवण ने ट्रस्ट के खजाने में हो रही लूट के मामले की जांच की मांग की है। गौरतलब है कि साईं बाबा का कमरा खुलने के बाद उनकी संपत्ति को लेकर चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है और उनके ट्रस्ट के ही कुछ लोगों को बोरों में पैसे भरकर ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया है। अब इस पूरे मामले में देखना यह है कि बाबा की संपत्ति को लेकर उठा यह मुद्दा कब तक शांत होता है।












Click it and Unblock the Notifications