पूर्वांचल के माफियाओं पर नकेल कसेगी यूपी पुलिस

Karmveer Singh
लखनऊ। दो सीएमओ की हत्याकाण्ड का खुलासा करते हुए पुलिस ने कहा कि यह भाड़े पर हत्याएं करने वालों ने भले ही की हो परन्तु इसमें पूर्वांचल के अपराधियों के दखल से इनकार नहीं किया जा सकता है। कानून व्यवस्था की समीक्षा करने के बाद पुलिस महानिदेशक करमवीर सिंह व प्रमुख सचिव गृह विभाग कुंवर फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि जल्दे ही पुलिस पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक अभियान चलाएगी।

राज्य में हो रही अपराधिक घटनाओं की समीक्षा करते हुए पुलिस ने निष्कर्ष निकाला वर्तमान समय में पूर्वांचल के माफिया अपराध की दुनिया में हावी हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि पूर्वांचल में कई ऐसे अपराधी सिर उठा रहे हैं जिनका लेखा जोखा पुलिस प्रशासन के पास नहीं है। पुलिस महानिदेशक का कहना है कि हालांकि पुलिस को पूर्वांचल व बस्ती से लगी नेपाल सीमा पर हो रही अपराधिक गतिविधियों की जानकारी हैलेकिन इस पर प्रभावी लगाम लगाने के कई एक अभियान चलाना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस इसके लिए बकायदा योजन बना रही है।

श्री सिंह ने कहा कि पूरब की ओर कुछ बड़े अपराधियों की मौजूदगी की सूचना पुलिस को मिल चुकी है। पुलिस ऐसे अपराधियों की तलाश कर रही हैं। छोटे अपराधों से शुरूआत करने वाले यह अपराधी अब बड़ी वारदातों को अंजाम देने लगे हैं। उन्होंने कहा कि पहले तो प्रदेश की सीमाओं को सुरक्षित करना होगा ताकि नेपाल के रास्ते होने वाली तस्करी को रोका जा सके।

राजधानी में हुई सीएमओ हत्याकाण्ड के विषय में श्री सिंह का कहना है कि पुलिस उन तीन लोगों को रिमाण्ड पर लेगी जिनका नाम हत्याकाण्ड में आया है। उधर प्रमुख सचिव गृह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनता से सीधे सम्पर्क कर उनकी समस्याओं का निपटारा करें तथा उनके बीच पुलिस प्रशासन को लेकर एक विश्वास पैदा करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+