मोस्टवांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद पाकिस्तान से भाग गया
दाऊद को डर है कि पाकिस्तान अमेरिका के दवाब में आकर उसे बलि का बकरा बना सकता है इसलिए वो पाकिस्तान छोड़कर चला गया है। लादेन की मौत से इस समय पाकिस्तान में आंतकी संगठनों में उहापोह मचा हुआ है। आपको बता दें कि भारत ने पाकिस्तान को जो मोस्ट वांटेड लिस्ट सौंपी है उसमें दाऊद का नाम प्रमुख है । इसलिए दाऊद को अब पाकिस्तान पर भरोसा नहीं रह गया है इसलिए वो कराची छोड़कर भाग गया है। लेकिन वो इस समय कहां है इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।
गौरतलब है कि अमेरिका ने 1 मई की रात को पाकिस्तान में घुसकर ड्रोन हमले में आंतकी दाऊद को मौत की नींद सुला दिया था जिसके बाद हर किसी के निशाने पर पाकिस्तान आ गया है। सबको लगने लगा है कि पाकिस्तान ही वो देश है जो आतंक को पाल रहा है, इसी के बाद से दाऊद को भी असुरक्षा होने लगी थी। जिसके चलते वो पाकिस्तान से भाग गया है।













Click it and Unblock the Notifications