वर्दी की धौंस पर वसूली करने वाले निलम्बित

सहारनपुर के घंलोली व मंलौर पुलिस चौकियों पर तैनात पुलिस कर्मी अवैध वसूली करते हैं। खाकी की हनक दिखाकर पुलिस कर्मी कभी दुकानदारों से पैसा वसूल लेते हैं तो कभी राह चलते लोगों से। इस प्रकार मिल रही शिकायतों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक रतन ने जांच बिठा दी। जांच में सारे आरोप सही मिले।
आरोपों के साबित होने पर एसएसपी ने दोनों पुलिस कर्मियों पर तैनात पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही कर दी। निलम्बित किए गये पुलिस कर्मियों में पुलिस कांस्टेबल राजेन्दर सिंह, देवेन्दर सिंह व दिनेश पाल शामिल थे। जबकि चार दरोगाओं यशवीर सिंह, पी के गौतम, सुरेश चंद्र कठेरिया व शेर ङ्क्षसह समेत 24 पुलिसकॢमयों को अवैध वसूली के कारण लाइन हाजिर कर दिया। एसएसीपी श्री रतन के अनुसार यह घटना पुलिस की वर्दी को शर्मसार कर देने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications