मेरठ: अजब विवाह की गजब कहानी, राखी बधवाकर पत्‍नी को बनाया बहन

Uttar Pradesh: Husband agrees to treat wife as 'sister'
मेरठ। संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्‍म हम दिल दे चुके सनम तो आपको याद ही होगी। अगर आपको फिल्‍म याद है तो आपको यह भी याद होगा कि अजय देवगन अपनी दुल्‍हन ऐश्‍वर्या राय को उसके प्रेमी सलमान खान से मिलाने के लिये क्‍या कुछ नहीं करता है। बिल्‍कुल ऐसा ही एक मामला मेरठ में देखने को आया। बीबी को उसके प्रेमी के हवाले करने की जिद पर अड़े नीतीश नामक युवक ने बुधवार को एक बड़ा धमाका कर दिया। मामला कुछ फिल्‍म जैसा ही था मगर इसका क्‍लाइमेक्‍स फिल्‍म से बिल्‍कुल अलग और चौका देने वाली थी।

मीडिया के सामने नीतीश ने अपनी पत्‍‌नी आरती से राखी बंधवाकर खुद को उसका भाई घोषित कर दिया। गौरतलब है कि देवलोक कालोनी में रहने वाले अनिल कुमार त्यागी के बेटे नीतीश की शादी रुद्रपुर निवासी अनिल त्यागी की बेटी आरती से छह मई को हुई थी। शादी की पहली रात को ही आरती ने पति नीतीश को अपने प्रेमी से शादी की जानकारी दी। तभी से नीतीश अपनी पत्‍‌नी आरती को उसके रुद्रपुर निवासी प्रेमी विनीत के हवाले करने की कोशिशों में लगा हुआ है। जिस दिन से आरती ने अपनी शादी की बात नीतीश को बताई उस दिन से इस मामले में हर रोज एक नया मोड़ आ रहा है।

उसकी कोशिशों को उसके माता-पिता का भी सहयोग मिल रहा है। मंगलवार को नीतीश माता-पिता और आरती को लेकर डीआइजी से मिला था। उसने आरोप लगाया था कि आरती के पिता ने जबरन शादी की है और अब वह उसे उसके प्रेमी के पास भेजने के प्रयासों में भी बाधक बन रहे हैं। बुधवार को नीतीश ने एक और कदम आगे बढ़ाते हुए मीडिया के सामने आरती से राखी बंधवाकर उसे बहन का दर्जा दे दिया। अब देखना यह है कि नीतीश-आरती की यह फिल्मी कहानी कौन सी करवट लेती है।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+