स्वामी शिवानंद ने की है मेरे बेटे निगमानंद की हत्या : प्रकाश झा

देहरादून। स्वामी निंगमानंद की मौत का रहस्य गहराता जा रहा है, उनकी मौत किसके कारण हुई या किसने करवाई इस बात का उत्तर मिलने में अभी देर है। लेकिन इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। स्वामी निगमानंद के माता-पिता ने मातृसदन के स्वामी शिवानंद पर सनसनीखेज आरोप लगाया है।

निगमानंद के पिता ने शिवानंद और प्रशासन को अपने बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। प्रकाश झा का कहना है कि शिवानंद ने ही मेरे बेटे को बहकाया और अनशन करवाया जिसके कारण मेरा बेटा मर गया. यानी की शिवानंद ने ही मेरे बेटे को मारा है।

मेरे बेटे को आश्रम वालों ने मारा

निगमानंद के माता-पिता मातृसदन आश्रम के सामने धरने पर बैठे हुए हैं। उनकी मांग है कि उनके बेटे का शव उन्हें सौंप दिया जाये ताकि वो लोग उसकी दा-संस्कार कर सके। लेकिन आश्रम ने निगमानंद को समाधी देने की तैयारी कर ली है। जिसे आज दोपहर तक अमली जामा पहनाया जाना है। निगमानंद के पिता ने प्रशासन और मीडिया से गुहार लगाई है कि वो आश्रम को ऐसा करने से रोके।

समाधी नहीं मुझे मेरे बेटे की लाश दो

प्रकाश झा का कहना है कि स्वामी निंगमानंद 2 अक्टूबर 1995 से उनके घर यानी की दरभंगा से लापता था। उसे शिवानंद ने अपने वश में कर रखा था। उन्होंने उस से कई बार मिलने की कोशिश की लेकिन शिवानंद ने उन्हें उस से मिलने नहीं दिया। यहां तक की उन्हे उसके अनशन की भी जानकारी नहीं थी।

मेरा बेटा अनशन नहीं करना चाहता था

निगमानंद के मात-पिता ने कहा है कि अगर उन्हें शव नहीं मिलता है तो वो धरना करके अनशन करेगें और उसके बाद जो कुछ भी होगा उसका जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ प्रशासन होगा। एक टीवी न्यूज चैनल के मुताबिक प्रकाश झा ने कहा है कि शिवानंद ने जानबूझ कर मेरे बेटे को मरवाया है।

गौरतलब है कि स्वामी निगमानंद ने गंगा बचाओ अभियान के तहत अवैध खनन के खिलाफ 110 दिनों तक अनशन पर बैठे थे। जिसके बाद उनकी तबियत खराब हुई और उन्हें 30 अप्रैल को हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया। और इस सोमवार यानी की 13 जून को निंगमानंद की मौत हो गई।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+