हाय...मेरे बच्चों का क्या होगा: उमर अबदुल्ला

दरअसल ये ट्वीट उन्होंने डीयू कॉलेज की उस कटऑफ लिस्ट पर किया है जिसमें एडमिशन के लिए छात्रों के 100 फीसदी अंक होने जरूरी हैं। उमर अबदुल्ला ने लिखा है कि अगर अभी यहां कट ऑफ लिस्ट का यह हाल है तो 5 साल बाद जब मेरे बच्चे यहां एडमिशन लेने आएंगे तो उन्होंन 100 फीसदी से भी ज्यादा अंक लाने होंगे। तभी उन्हें यहां के कॉलेजों में एडमिशन मिल सकेगा।
डीयू से संबंध एक कॉलेज श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने अपनी कट ऑफ लिस्ट 100 जारी की थी। इसके बाद मानवा संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल ने इस पर ऐतराज जताया था। उन्होंने कहा कि इतनी कट ऑफ लिस्ट जारी करना मूर्खतापूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर वाइस चांसलर से बात की गई है।
फिलहाल उमर अबदुल्ला की तरह ही बहुत से अभिभावक इतनी ऊंची कट ऑफ लिस्ट देखकर परेशान हैं। सब सोच रहें हैं कि आखिर दिल्ली के कॉलेजों में एडमिशन पाने के लिए उनके बच्चों को कितने फीसदी अंक हासिल करने होंगे।












Click it and Unblock the Notifications