महिलाओं के लिए खतरा बना भारत

इस सर्वे में रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले आंकड़े साबित करते हैं कि भारत में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है। यहां भ्रूण हत्याएं, देह व्यापार, मानव तस्करी जैसे कुख्यात अपराध बढ़े हैं जिसके चलते भारत उस लिस्ट मे आ गया जहां महिलाएं सुरक्षित नहीं है।
ये सर्वेक्षण महिलाओं के अधिकारों के लिए कानूनी सूचना और कानूनी सहायता केंद्र थामसन रायटर्स ट्रस्टलॉ वुमेन की ओर से कराया गया था। महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देश अफगानिस्तान हैं। कांगो को दूसरा और पाकिस्तान-सोमालिया को तीसरा स्थान दिया गया है। इस लिस्ट के मुताबिक दक्षिण एशिया पूरी तरह से महिलाओं के लिए असुरक्षित है। सर्वे के दौरान 213 विशेषज्ञों की राय ली गई।
;











Click it and Unblock the Notifications