पत्रकार जे डे की हत्‍या में खाकी वर्दी वालों का हाथ, एसीपी पर शक

New leads in J Dey murder, ACP transferred
मुंबई। मिड डे के मशहूर क्राइम रिर्पोटर जे डे की हत्या के मामले में अंडरवर्ल्ड और तेल माफिया के बाद अब शक की सुई एक एसीपी की तरफ घूम रही है। इस शक के तुरंत बाद मुंबई पुलिस के सहायक उपायुक्त (एसीपी) अनिल महाबोले का सोमवार रात तबादला कर दिया गया। महाबोले पर जे डे की हत्या में लिप्त होने का शक किया जा रहा है। महाबोले के विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की एक रिपोर्ट पिछले दिनों मिड डे के वरिष्ठ पत्रकार जे डे ने राज्य के गृह मंत्री आरआर पाटिल को सौंपी थी।

यह रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद महाबोले को कुछ दिनों के लिए छुट्टी पर भेज दिया गया था। लेकिन, जे डे की हत्या से चार दिन पहले ही महाबोले ने पुन: अपना कार्यभार संभाल लिया था। महाबोले के विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की रिपोर्ट के बावजूद उन पर राज्य सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। महाबोले लंबे समय से दक्षिण मुंबई क्षेत्र में ही जमे रहने में कामयाब रहे हैं। सूत्रों के अनुसार अंडरव‌र्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के रिश्तेदारों के घर उसका आना-जाना है। मालूम हो कि जिस तरह से एक एसीपी पर शक की सूई घूम रही है।

उससे सवाल उठने लगे हैं कि खोजी पत्रकार जे डे की हत्या की साजिश में क्या मुंबई के वर्दीवाले भी शामिल हैं? क्या जे डे को खाकी और अंडरवर्ल्ड के नापाक रिश्तों का सच बताने की वजह से मारा गया? जे डे ने अपनी एक रिपोर्ट में साफ तौर पर लिखा था कि एसीपी महाबोले के तार डी कंपनी से जुड़े हैं। जे डे को कुछ ऐसे कागजात हाथ लगे थे जिससे ये साफ है कि महाबोले का दाऊद के रिश्तेदारों के घर आना-जाना है।

इस खुलासे के बाद से ही महाबोले जे डे से खुन्नस रखता था। ये बात खुद जे डे ने साथी पत्रकारों को बताई थी। दूसरी ओर जे डे हत्याकांड में एसीपी का नाम चर्चा में आने के बाद पुलिस कमिश्नर ने आननफानन में महाबोले को आजाद मैदान से लोकल आर्म्स कंट्रोल रूम 1 में ट्रांसफर कर तीन दिन की छुट्टी पर भेज दिया है। ऐसे में एसीपी के ट्रासंफर ने एसीपी को शक के घेरे में ला खड़ा कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+