नार्थ दिल्ली में महिला की मौत

Delhi Map
दिल्‍ली। नार्थ दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 18 में उस समय सनसनी फैल गई जब एक घर के भीतर दो महिलाएं बेहोशी की हालत में मिलीं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची औऱ दोनों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया जहां नेहा (26) ने दम तोड़ दिया। नेहा अपने पति अमित चौहान और अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ रहती थी।

वहीं दूसरी महिला की पहचान सविता (25) के रूप में हुई है। सविता नेहा की सहेली बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि नेहा कुछ महीनों से अपने पति से अलग रह रही थी। उसका 4 साल का बेटा भी उसी के साथ रहता है। पुलिस का कहना है कि नेहा को नींद की गोलियां खाने की आदत थी और मौके से भी नींद की गोलियों की शीशी बरामद हुई है। इसलिए पुलिस को लग रहा है कि दवाई के ओवरडोज से नेहा की मौत हुई होगी।

हालांकि, अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि सविता ने गोलियां क्यों खाईं। वैसे पुलिस खुदकुशी की आशंका से भी इंकार नहीं कर रही है। पुलिस का कहना हैकि सविता के होश में आने के बाद ही इस मामले में स्थिति साफ हो पाएगी। सूत्रों ने बताया कि शनिवार तड़के करीब 3:15 बजे पुलिस को सूचना मिली कि रोहिणी सेक्टर 16स्थित फ्लैट संख्या जी 7/138 में कुछ गड़बड़ है।

पुलिस जब दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो दोनों महिलाएं नीचे गिरी मिलीं। जांच के दौरान नेहा मृत पाई गई, जबकि सविता बेहोश थी। पुलिस सविता को अंबेडकर अस्पताल ले गई और नेहा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+