महाराष्‍ट्र और गुजरात में चक्रवात का खतरा

water logging
मुंबई। समुद्र में चक्रवात आने की वजह से महाराष्‍ट्र और गुजरात में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। समुद्र में आने वाले इस चक्रवात की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रतिघंटा के आस-पास है। मछुआरों को खासकर समुद्र में न जाने की हिदायत दी गई है।

रविवार की सुबह ही महाराष्‍ट्र और गुजरात के समुद्री इलाको में चक्रवात की आशंका व्‍यक्‍त की गई। लहरों के तेज होने के बाद यहां अलर्ट जारी कर दिया। रविवार होने की वजह से समुद्री किनारों पर छुट्टियों का मजा लेने आए लोगों की भीड़ लगी हुई थी। चक्रवात की आशंका की वजह से इन लोगों को पानी के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई।

ये चक्रवात कितना प्रभावी होगा मौसम विभाग ने अभी इसकी जानकारी नहीं दी है। हालांकि इतना जरूर है कि ये महाराष्‍ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों को नुकसान पहुंचा सकता है। इस वजह से इन ठिकानों से लोगों को हटा लिया गया है। इसके अलावा लोगों को तटीय इलाकों में न जाने की हिदादत दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+