सिर्फ 100 रुपए के लिए चुराता था बाइक, गिरफ्तार

police
गाजियाबाद। पुलिस ने नई बाइक लूटने वाले गिरोह का पकड़ा है। इस गिरोह के लिए नई बाइक चुराने का काम एक युवक करता था। वह महज सौ रुपये और भरपेट भोजन के एवज में चोरी की इस घटना को अंजाम देता था।

देहरा चौकी क्षेत्र में बाइक लूट की सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी की तो सामने से बाइक पर आ रहे तीन युवकों ने फायरिंग कर दी। पुलिसवालों ने घेरकर तीनों को पकड़ लिया। उनसे दो तमंचे, कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ। बदमाशों ने मुरादनगर से लूटी बिना नंबर प्लेट लगी दो मोटरसाइकिलें पुलिस को बरामद करा दीं। रोहित निवासी छुछोई किठौर मेरठ सरगना है।

वह अपने गांव के जोनी से नई बिना नंबर प्लेट वाली बाइक लूट कराता है। उसे एक लूट पर सौ रुपये और खाना दिया जाता है। घटना के बाद रोहित का तमंचा जोनी अपने साथ ले जाता है। रवि उनका सहयोग करता है।

तीनों बदमाश जेल जा चुके हैं। ये रोड से गुजरने वाली नई बाइकों पर नजर रखते हैं। रोहित बाइक का सौदा फरार राजेंद्र से चार हजार में कर बेच देता है। राजेंद्र फाइनेंस की खिंचीबाइक बताकर बेचता है। इनके दो साथी अभी भी मेरठ जेल में बंद हैं।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+