अनशन तोड़ने के बाद भी बाबा रामदेव से बात नहीं करेगी सरकार

congress flag
दिल्‍ली। बाबा रामदेव ने भले ही अनशन तोड़ दिया हो लेकिन सरकार का उनके खिलाफ रुख नरम होता नजर नहीं आ रहा है। सरकार ने उनके अनशन तोड़ने पर कोई भी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त नहीं की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकार बाबा रामदेव से आगे भी कोई बात नहीं करेगी।

वही सरकार जिसने बाबा रामदेव के अनशन शुरू होने से पहले अपने 4 मंत्रियों को उन्‍हें मनाने के लिए भेजा था। अब सरकार उन्‍हें कोई भी तवज्‍जो नहीं दे रही है। बाबा रामदेव का अनशन 9 दिन तक जारी रहा था। इस दौरान बीजेपी ने भी सरकार से बाबा रामदेव से बात करने को कहा था।

अब जब बाबा अनशन तोड़ने को मान गए हैं तो उम्‍मीद की जा रही थी कि सरकार उनसे बात करने को आगे आएगी। सरकार ने जब से बाबा रामदेव के आंदोलन के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई की है तब से उसका रुख कड़ा ही है। उसके बाद से सरकार के मंत्रियों ने बाबा रामदेव को कई मुद्दों पर घेरना शुरू कर दिया था। यहां तक कि सरकार ने उन्‍हें संघ्‍ा और बीजेपी का एजेंट बताया था।

सरकार ने यह भी कहा था कि शुरुआत में बाबा रामदेव सरकार की सारी शर्तें मान गए थे। इसके बाद भी उन्‍होंने अनशन शुरू कर दिया। इसके बाद से सरकार ने बाबा रामदेव के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई कर उनसे कड़ाई से निबटने का निर्णय लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+