नौटंकी था बाबा रामदेव का अनशन: दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब बाबा रामदेव को सरकार की तरफ से कोई तवज्जो नहीं मिला तो उन्होंने अपना अनशन तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव की नौटंकी का अंत तो होना ही था। आम जनता ने भी बाबा का साथ छोड़ दिया है। जो बाबा रामदेव सरकार से काला धन और भ्रष्टाचार की बात करते हैं वो खुद हजारों करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।
कांग्रेस महासचिव ने यह भी कहा कि सरकार बाबा रामदेव के अनशन की नौटंकी को भली भांति समझ गई थी। पहले हमने उनसे बात करने की कोशिश की थी। उनकी कुछ मांगें नाजायज थीं इसलिए उन्हें स्वीकार नहीं किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए किसी आंदोलन की जरूरत नहीं है।
बाबा रामदेव के सत्याग्रह जारी रखने की बात पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिस तरह अनशन समाप्त हो गया है वैसे ही सत्याग्रह भी समाप्त हो जाएगा। अब बाबा रामदेव को आम लोगों का समर्थन प्राप्त नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications